Tuesday, October 20th, 2026

घरेलू नुस्खे ट्राई कर आफत बन गए तिल को हटाए


 

तिल को खूबसूरती का प्रतीक माना जाता है। खासतौर पर चेहरे के तिल अलग ही सुदंरता निखराते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि चेहरे पर एक से अधिक तिल हो जाते हैं या जगह-जगह तिल हो जाते हैं तो इस स्थिति में सुंदरता बढ़ने की जगह घट जाती है।

क्योंकि एक तिल आपकी सुंदरता को डिफाइन करने का काम करता है तो बहुत सारे तिल चेहरे पर अजीब निशान के रूप में दिखते हैं। अगर आप आपने चेहरे या शरीर के किसी भी हिस्से का कोई तिल हटाना चाहती हैं तो यहां दिए गए घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं।

ऐपल साइडर विनेगर से हटाएं तिल
तिल हटाने के लिए आप ऐपल साइडर विनेगर यानी सेब के सिरके को पानी के साथ डायल्यूट करें और फिर तिल पर लगा लें। ऐसा दिन में दो तीन बार करें। तिल को जल्द हटाने में मदद मिलेगी।
आप आधा चम्मच सेब के सिरके को एक चम्मच पानी में घोल लें। इस मिश्रण को दिन में एक बार बना लें और आते-जाते बार-बार इसे रुई की मदद से तिल पर लगाती रहें। आपको जल्दी लाभ होगा।

पाइनऐपल जूस से हटाएं तिल
आप एक चम्मच पाइनऐपल का जूस लें और इसमें आधा चम्मच नमक मिला लें। तैयार मिश्रण से तिल वाली जगह पर 10 से 15 मिनट के लिए मालिश करें और फिर ताजे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको तिल का गाढ़ापन हल्का करने में मदद मिलेगी।

आप चाहें तो अनानास का छोटा टुकड़ा लेकर उस स्क्रब की तरह उपयोग कर सकती हैं। यानी अनानास के इस टुकड़े पर नमक लगाएं और फिर इसे तिल पर रगड़ें। ऐसा 10 से 15 मिनट करें और फिर ताजे पानी से धोकर साफ कर लें।


धनिया पत्ती का पेस्ट लगाएं
आप थोड़ी-सी धनिया पत्ति को पीसकर उसका पेसट बना लें। रात को सोने से पहले इस पेस्ट को तिल पर लगा लें और जब यह पेस्ट सूख जाए तो इसे लगाए हुए ही सो जाएं। सुबह नहाते समय इसे क्लीन कर लें। कुछ समय तक लगातार ऐसा करने पर आपको खुद फर्क दिखाई देगा।

इस विधि से लगाएं ऐलोवेरा जेल
ऐलोवेरा जेल स्किन के सभी गैर जरूरी दाग और निशान हटाने में सक्षम है। हालांकि तिल पिंपल के दाग और चोट के निशान से अलग होता है। लेकिन इसे भी ऐलोवेरा की मदद से लाइट किया जा सकता है। जो धीरे-धीरे गायब हो जाएगा।

इसके लिए आप ऐलोवेरा जेल को तिल पर लगाएं और उसके ऊपर से टेप चिपका लें। यह मेडिकेटेड टेप या बैंडेज होना चाहिए। इसे दो-3 घंटे लगा रहने दें और फिर हटा दें। आप चाहें तो रात को यह काम करके सो सकती हैं और फिर सुबह इसे हटा दें। कुछ समय लगातार ऐसा करने पर तिल हल्का हो जाएगा और फिर धीरे-धीरे पूरी तरह गायब हो जाएगा।


केले का छिलका रगड़ें
केले का छिलका भी तिल हटाने के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। यदि आप 20 से 25 मिनट तक हर दिन अपने तिल पर पके हुए केले का छिलका रगड़ती हैं तो यह आपके तिल को हल्का करने का का काम कर सकता है।

हालांकि यह बहुत ही टाइम टेकिंग और बोरिंग विधि है। इसलिए हम सुझाव देंगे कि इसे आप तभी अपनाएं जब आप बैठकर अपने पसंदीदा टीवी शोज देखती हैं या टाइमपास के लिए म्यूजिक सुनती हैं।


टी-ट्री ऑइल
टी-ट्री ऑइल को तिल हटाने के लिए बहुत प्रभावी नुस्खा माना जाता है। हालांकि यह तेल बहुत अधिक रिऐक्शन करता है। इसलिए इसे सीधे त्वचा पर उपयोग करने से बचना चाहिए। लेकिन जब बात तिल को क्लीन करने की हो तो आप एक ड्रॉप तेल सिर्फ अपनी स्किन पर उसी जगह लगाएं जहां तिल है।

सुबह नहाकर तैयार होने के बाद और रात को सोने से पहले यानी दिन में दो बार टी-ट्री ऑइल को तिल पर लगाएं। यदि आपको किसी तरह की जलन, खुजली या सेंसेटिविटी हो तो इसका उपयोग तुरंत बंद कर दें और त्वचा को शांत करने के लिए ऐलोवेरा जेल लगाएं।


इस बात पर गौर करें
तिल हटाने के लिए हमने यहां जितने भी घरेलू नुस्खे यहां आपको बताएं हैं, इन्हें अपनाने से कोई नुकसान तो नहीं होता। लेकिन तिल हटाने में ये किस हद तक कारगर हैं, इस बारे में कोई मेडिकल रिपोर्ट या रिसर्च नहीं है।

यदि आपको लगता है कि आपको इन नुस्खों को ट्राई करना चाहिए तो बिल्कुल ट्राई करें। अगर आप मेडिकल ट्रीटमेंट से तिल को हटाना चाहते हैं तो किसी स्किन स्पेशलिस्ट से मिलें। वहां आपको चिकित्सा संबंधी हर पहलू से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय